फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आज भरतपुर में अमित शाह का रोड शो, BJP के बूथ महासम्मेलन को करेंगे संबोधित, विजयी अभियान की तैयारी

Sat, 15 Apr 2023 06:53 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भारतीय जनता पार्टी के भरतपुर में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन को संबोधित करने केन्द्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज भरतपुर पधार रहे हैं। हेलीपैड से लेकर भरतपुर के कॉलेज ग्राउंड तक अमित शाह रोड शो करेंगे। जगह-जगह उनका स्वागत होगा। शाह 25000 बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज भरतपुर में आयोजित होने वाले भाजपा के बूथ महासम्मेलन को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित कई पदाधिकारी संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भरतपुर संभाग में 4700 बूथ और 1600 शक्ति केन्द्र हैंम इसी के साथ शक्ति केन्द्रों पर भी कार्यकर्ता तैनात हैं। इन बूथों पर कार्यकर्ताओं ने मजबूत और स्थाई रूप से शानदार काम किया है। चुनाव से पहले प्रत्येक बूथ को मजबूती दी जा चुकी है। भरतपुर संभाग में बीजेपी कार्यकर्ता जी जान से संगठन के कार्यों को अंजाम दे रहा है। करीबन 25 हजार बूथ स्तर तक का जिम्मेदार कार्यकर्ता अमित शाह के बूथ सम्मेलन में उपस्थित रहेगा।

विज्ञापन


शाह राजस्थान के पूर्वी सिंहद्वार से विजयी अभियान की शुरुआत करेंगे 
भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश में चुनावों की दस्तक का आगाज हो चुका है। देश के गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के पूर्वी सिंहद्वार से विजयी अभियान की शुरुआत करेंगे। भरतपुर की धरती पर देश के गृहमंत्री शनिवार को दोपहर 1 बजे हैलीकॉप्टर से पधारेंगे और हैलीपैड से महासम्मेलन स्थल कॉलेज ग्राउंड तक पारम्परिक रूप से शानदार स्वागत किया जाएगा। चौराहों को केसरिया रंग मे सजाया गया है। सड़क को दोनों ओर से भाजपा के झंडे, बैनर और होर्डिंग्स  से सजाया गया है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अमित शाह का स्वागत करेंगे।

नवमतदाता अभियान, युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग, मंडलों में कमलोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
भजनलाल शर्मा ने बताया कि भरतपुर संभाग में नवमतदाता अभियान, युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग, एक साथ सभी मंडलों में कमलोत्सव कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किये जा चुके हैं। ज़िलों में जन आक्रोश महाघेराव की शुरुआत भी भरतपुर से ही हुई थी। एससी-एसटी और ओबीसी समाजों के बीच विशेष सामाजिक संपर्क भी पूर्ण हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समर्पित ऐतिहासिक हाईवे के उद्घाटन कार्यक्रम में भी भरतपुर संभाग के कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही थी।
विज्ञापन


पूर्वी राजस्थान को मजबूत करने आ रहे शाह
राजस्थान में 7 महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। पूर्वी राजस्थान बीजेपी के लिए सिरदर्द बना हुआ है। क्योंकि यहां पर बीजेपी की पकड़ कमजोर है। विधानसभा की सीटें भी बेहद कम निकल पाती हैं। ऐसे में पूर्वी राजस्थान पर अमित शाह का पूरा फोकस रहेगा। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताने के साथ ही धार्मिक मुद्दे, राजस्थान की गहलोत सरकार पर तुष्टीकरण और क्राइम को लेकर अमित शाह निशाना साध सकते हैं ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें