फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ बूंदी कोर्ट में सुनवाई आज, इंदिरा गांधी पर की थी विवादित टिप्पणी

Mon, 11 Jul 2022 10:44 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने अभिनेत्री पायल रोहतगी पर केस दर्ज करवाया था। इसी मामले में आज बूंदी कोर्ट में उन्हें पेश होना है।
विज्ञापन
पायल रोहतगी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी कोर्ट में सोमवार को अभिनेत्री पायल रोहतगी के खिलाफ दर्ज केस की सुनवाई होगी। कहा जा रहा है कि पायल को आज कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। मामला अभिनेत्री के कमला नेहरू और इंदिरा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी करने को लेकर जुड़ा है।

विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने पायल रोहतगी के खिलाफ देवपुरा सदर थाने में केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद दिसंबर 2019 में बूंदी पुलिस ने अभिनेत्री को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था। मामले में वो जेल भी जा चुकी हैं। वे दिसंबर 2019 में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद ही बूंदी कोर्ट से गैरहाजिर चल रही हैं। पायल रोहतगी कई बार कांग्रेस परिवार पर निशाना साध चुकी हैं। उन्होंने कांग्रेस परिवार के खिलाफ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। पायल के वीडियोज को लेकर काफी बवाल मच चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें