फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना, मंत्री बोले- प्रभु से भी ज्यादा चलेंगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष

Tue, 18 Oct 2022 09:57 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

गहलोत सरकार के मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की तुलना राम से कर दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि भगवान राम ने भी इतनी लंबी यात्रा नहीं की थी, जितनी राहुल गांधी करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी की तुलना राम से - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गहलोत सरकार में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भगवान राम से भी ज्यादा पैदल चलेंगे। भगवान राम तो अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे। राहुल गांधी तो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल जाएंगे। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंत्री परसादी लाल मीणा ने ये बयान सोमवार शाम चार बजे दौसा में दिया। वे लालसोट कस्बे के बगड़ी गांव में सीएचसी भवन सहित कई योजनाओं का शिलान्यास करने के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में वनवास के समय भगवान राम ने भी इतनी लंबी यात्रा नहीं की है। भगवान राम अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे। उससे भी ज्यादा राहुल गांधी की यह ऐतिहासिक पदयात्रा जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जाएगी।


मंत्री ने कहा कि देश में जैसा माहौल है, सांप्रदायिकता का वातावरण बन गया है, उसमें राहुल गांधी देश जोड़ने का काम करने वाले हैं। इतनी लंबी पदयात्रा न कभी निकली और न आगे कोई निकाल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें