फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोगामेड़ी हत्याकांड: शीला शेखावत की न्याय यात्रा में महिलाएं शामिल, CM से वार्ता रही विफल, जौहर की दी धमकी

Mon, 04 Mar 2024 04:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

गोगामेड़ी की पत्नी ने सीएम हाउस में जौहर करने की चेतावनी दे रखी है। इसके कारण पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं।
विज्ञापन
शीला शेखावत की न्याय यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद उनकी पत्नी शीला शेखावत ने हनुमानगढ़ से जयपुर तक पैदल न्याययात्रा निकाल रही हैं। गोगामेड़ी के पैतृक गांव पांच जीजीएम से शुरू हुई पैदल न्याय यात्रा रविवार रात को भादरा कस्बे में रुकी थी। दूसरे दिन आज सुबह 8:15 बजे यात्रा फिर से शुरू हुई। 

विज्ञापन


दरअसल, सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ शीला शेखावत के प्रतिनिधियों की 20 मिनट चली वार्ता बेनतीजा रही। वार्ता के विफल होने के बाद यात्रा जारी रखने का निर्णय लिया गया। गोगामेड़ी की पत्नी ने सीएम हाउस में जौहर करने की चेतावनी दे रखी है। इसके कारण पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं।

भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
शीला शेखावत ने भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राठौड़ सहित भाजपा के अनेक नेताओं की मध्यस्थता में राज्य सरकार ने उनकी सभी 11 सूत्री मांगों पर लिखित में सहमति दी थी। अब तक परिवार को सुरक्षा और एनआईए से जांच करवाने के अलावा कोई मांग पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उस समय परिवार के सदस्य को नौकरी देने, मृतक अजीत सिंह के परिवार को सुरक्षा और मुआवजा देने, गोगामेड़ी को सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ हत्या करवाने के लिए हथियार उपलब्ध करवाने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग अभी पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन


सरकार शर्म करें, महिलाएं सड़कों पर मासूम बच्चियों के साथ आई
गोगामेड़ी के साथ अजीत सिंह की भी हत्या हुई थी। अजीत सिंह की पत्नी रेणु कंवर ने कहा कि मैं भी आज अपनी मासूम बेटी के साथ न्याय यात्रा में शामिल हो गई हूं। जो सरकार तीन महीने में भी कुछ नहीं कर पाई। वह अब एक महीने का समय मांग रही है। सरकार को शर्म आनी चाहिए कि हम औरतों को अपनी मासूम बच्चियों के साथ सड़कों पर आना पड़ा है।

NIA ने अभी तक जारी नहीं किया रेड कॉर्नर नोटिस
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के भाई श्रवण सिंह ने कहा कि सीएम से भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, राजपूत सभा भवन के राम सिंह चंदलई सहित गोगामेड़ी और अजीत सिंह के परिजन का एक शिष्टमंडल मिला था, लेकिन सरकार ने एक माह का समय मांगा तो हमारे समाज ने निर्णय लिया कि अब समय नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमने सीएम से कहा कि अभी तक NIA ने आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी नहीं जारी करवाया है। हम अपनी पैदल न्याययात्रा जारी रखेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें