जयपुर में बुधवार को सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के जयपुर कन्वेंशन एण्ड एग्जिब्यूशन सेंटर पर ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2016 का शुभारंभ हुआ। राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस मीट की शुरुआत मांगणियार लोक संगीत से हुई।
इस दौरान ग्राम को संबोधित करते हुए राजस्थान के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का था कि प्रदेश में हरित, पीत, श्वेत और नीली क्रांति का सही से शुभारंभ किया जाए। उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में 15 वैरायटी के संतरे पैदा हो रहे हैं। वहीं राजस्थान एग्रीटेक मीट में राजस्थान के मुख्य सचिव ओमप्रकाश मीना ने कृषि विकास की जानकारियां प्रजेंटेशन के जरिए दीं। मीना ने कहा कि राज्य में एग्री प्रोसेसिंग व एग्री मार्केटिंग में अपार संभावनाएं हैं और राजस्थान देश का तीसरा फार्मर फ्रेंडली राज्य है।
वहीं इस मीट में हिस्सा लेने बाबा रामदेव भी पहुंचे, जिनका सीएम राजे ने स्वागत किया। इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि समग्र समृद्धि का रास्ता खेत खलिहानों से आता है और हिन्दुस्तान गांवों और किसानों का देश है। उन्होंने राजस्थान की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्थान शौर्य और पराक्रम का प्रदेश है। उन्होंने वादा किया है कि इस राज्य के बाजरे को पूरे हिंदुस्तान को खिलाएंगे।