फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: दो साल बाद भाजपा में घनश्याम तिवारी की वापसी

Sun, 13 Dec 2020 03:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जयपुर।
विज्ञापन
घनश्याम तिवारी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

राजस्थान की वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे घनश्याम तिवारी की दो साल बाद भाजपा में शनिवार को घर वापसी हो गई। भाजपा मुख्यालय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


2019 में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले करने वाले तिवारी वसुंधरा राजे के घोर विरोधी रहे हैं। राजे के विरोध के चलते ही उन्होंने न केवल भाजपा का दामन छोड़ा, बल्कि अपनी नई पार्टी भारतवाहिनी बनाई थी।


इसी पार्टी से उन्होंने साल 2018 में सांगानेर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वे अपनी जमानत तक नहीं बचा सके थे। भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में तिवारी ने कहा, मैंने कभी भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण ही नहीं की। मेरे मन में हमेशा से भाजपा ही रही है। मैं शुरू से ही संघ से जुड़ा रहा हूं।
विज्ञापन


वहीं, वसुंधरा के विरोध से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उस समय जो भी मुद्दे थे वह सेटल हो चुके हैं। तिवारी ने यह भी कहा कि उनका चुनाव लड़ने का अभी कोई इरादा नहीं है। वह पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें