फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण किया, छह दिन रेप किया और फिर फेंक दिया

Tue, 11 Feb 2014 12:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की को छह दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। अपहरण उस वक्त किया गया जब लड़की अपने दोस्तों के साथ एक शादी में शरीक होने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


खबरे के मुताबिक मामला उदयपुर के खेरोडा तहसील के बांसडा इलाके का है। अपहरण 30 जनवरी को हुआ था लेकिन ये प्रकरण सोमवार को सामने आया।

फेसबुकिया पंछी इश्क के पंख लगा हुए फुर्र

लड़की के गायब होने के बाद उसके पिता पुलिस के पास गए थे लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत को तवज्जो नहीं दी। लड़की के परिजन उसकी तलाश में इधर उधर भटकते रहे लेकिन अचानक छह दिनों के बाद अपहरणकर्ता लड़की को घर के दरवाजे पर फेंक गए।

लड़की के हाथ पैर बंधे थे और वो बेहोशी की हालत में थी। उदयपुर के जिला अस्पताल में लड़की को भर्ती किया गया लेकिन ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण उसकी तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन


विदेशी पर्यटकों को ले गए मंदिर के पीछे और फिर...

खबर मीडिया में आई तो पुलिस को भी होश आया और फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच का आश्वासन दे रही है।

पुलिस अब जांच कर रही है, कार्रवाई का आश्वासन दे रही है लेकिन अब क्या? अगर पुलिस उसी दिन हरकत में आ जाती जिस दिन लड़की का पिता उसके पास गया था तो शायद हालात कुछ और होते।

फेसबुक पर प्यार फिर शादी, अब रेप का आरोप

लड़की ने बताया कि उसके साथ पांच से छह लोगों ने लगातार रेप किया, उसे अलग अलग जगहों पर रखा गया। इस घटना के बाद इलाके के लोग दरिंदगी की कहानी दबी जुबान से एक दूसरे को सुना रहे हैं और वो लड़की अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें