फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, जीत तय

Tue, 13 Aug 2019 02:20 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह नामांकन दाखिल करते हुए - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह ने मंगलवार को लगातार छठी बार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होनें इस बार राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी मौजूद थे। बता दें कि मनमोहन सिंह इससे पहले लगातार पांच बार 1991 से 2019 तक असम से राज्यसभा के सांसद थे। उनका कार्यकाल 14 जून 2019 को समाप्त हुआ है।

 

विज्ञापन

दरअसल राजस्थान में बीजेपी सांसद मदन लाल सैनी के जून में मृत्यु के बाद एक सीट रिक्त हुई थी। कांग्रेस पार्टी विधानसभा में बहुमत का लाभ उठाते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा में लाना चाहती है। राजस्थान से राज्यसभा की कुल दस सीटें हैं।  

राज्य विधानसभा में कांग्रेस के बहुमत को देखते हुए राज्यसभा उपचुनाव में सिंह के जीतने की पूरी संभावना है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट के लिए अभी अपना प्रत्याशी तय नहीं किया है। पार्टी की एक बैठक आज दिन में होनी है जिसमें इस बारे में फैसला किया जाना है। 
विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं। इनमें से दो सीटें फिलहाल खाली हैं। कांग्रेस के पास 100 विधायक हैं जबकि उसके गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक है। भारतीय जनता पार्टी के पास 72, बहुजन समाज पार्टी के पास छह, भारतीय ट्राइबल पार्टी, माकपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पास दो दो विधायक हैं। 13 निर्दलीय विधायक हैं और दो सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें