फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk: होटल शीतल में खाद्य निरीक्षक टीम ने की छापेमारी, एक ही जगह बन रहा था वेज और नॉनवेज; गंदगी का लगा अंबार

Wed, 15 May 2024 05:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

Tonk News: टोंक जिले में जयपुर-कोटा हाईवे 52 किनारे बने होटल शीतल में आज प्रबंधकों ने जमकर मखौल उड़ा दिया। यहां खाद्य निरीक्षक दल की टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
होटल शीतल में खाद्य निरीक्षक टीम ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होटल शीतल में आज खाद्य निरीक्षक दल टोंक की टीम में औचक छापेमारी कर कार्रवाई की। इस दौरान में होटल की रसोई में होटल प्रबंधकों द्वारा आमजन की धार्मिक भावनों से खिलवाड़ तो किया ही जा रहा था साथ ही नियम कायदों का भी मखौल बना रखा था।

खाद्य निरीक्षक सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि जब टीम ने होटल की रसोई का औचक निरीक्षण किया तो वेज और नॉनवेज एक ही जगह रखा हुआ था। साथ ही रसोई में गंदगी भी फैली हुई थी। इतना ही नहीं होटल में ड्रेस कोड की भी पालना नहीं की जा रही है। हद तो तब हुई जब होटल मालिक ने साल 2019 से अब तक खाद्य अनुज्ञा पत्र भी नहीं बनवा रखा था। 

खाद्य निरीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि होटल के स्टॉफ का ना तो मेडिकल चेकअप करवा रखा था और ना ही यहां सप्लाई किए जा रहे पानी का शुद्धता प्रमाण पत्र बनवा रखा था। होटल प्रबंधक द्वारा बरती जा रही यह लापरवाही राजस्थान में अब तक की सबसे बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। इस लापरवाही को लेकर आलाधिकारियों को रिपोर्ट की गई है। पूरे होटल का निरीक्षण कर सर्वे रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेजा जाएगा। साथ ही होटल प्रबंधन के खिलाफ जुर्माने के साथ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें