फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: जिम में शुरू हुए विवाद के बाद दो पक्षों में चली गोलियां, फायरिंग से बाड़ी बाजार में दहशत, आरोपी फरार

Mon, 15 Jan 2024 04:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर बाड़ी बाजार में सरेआम दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर करीब 3 से 4 राउंड फायर किए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष के लोग हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
पुलिस थाना बाड़ी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़ी शहर के एडीजे कोर्ट के सामने सोमवार दोपहर दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। गोली चलने से बाजार में दहशत फैल गई। लोगों में अफरा-तफरी माहौल बन गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों पक्ष बाजार में आकर भिड़ गए। शहर के एडीजे कोर्ट के पास दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से गाली गलौज शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। करीब 3 से 4 राउंड फायरिंग बताई जा रही है।

गोली चलने से बाजार में दहशत फैल गई। बाजार के लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। फायरिंग की सूचना बाजार के लोगों ने स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष के लोग हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास हमलावरों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका है। 
विज्ञापन


घटना को लेकर थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया दो पक्षों में जिम एक्सरसाइज करने के दौरान विवाद हुआ था। मामूली विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें