फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में घर में आग लगने से सामान जलकर खाक, कार बनी आग का गोला

Tue, 25 Oct 2022 12:28 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के नयाशहर थाना इलाके के मुक्ता प्रसाद कालोनी में एक घर में आग लग गई। आग लगने से घर का सारा सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कार बनी आग का गोला - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर बीकानेर के गोलछो के चौक में एक हादसा हो गया। पटाखों से निकली चिंगारी की चपेट में आने से एक कार पूरी तरह से जल गई। हादसे के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मोहल्ले के लोग पटाखे जला रहे थे। इसी बीच अचानक एक पटाखा बाड़े में खड़ी कार के पास जा गिरा। जिससे कार में आग लग गई। वहां मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास देखते ही देखते पूरी कार आग जल गई। आगजनी की एक अन्य घटना नयाशहर थाना इलाके के मुक्ता प्रसाद कालोनी में एक घर में आग लग गई। आग से घर में रखा लकड़ी का सामान और कपड़े जल गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।


उसके अलावा शहर के कई हिस्सों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। शहर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया गली नंबर 1 जेल वेल, पवन पुरी कर्णी इंडस्ट्रियल एरिया में भी आग लगने से नुकसान हुआ है। हालांकि दमकल कर्मियों की सजगता के चलते आग लगने की घटनाओं में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें