फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: अवैध हथियार के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, सात देशी पिस्टल, 19 जिंदा कारतूस बरामद

Wed, 16 Mar 2022 05:03 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में पिता-पुत्र अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। वे एक पिस्टल 25 हजार रूपये में बेचेते थे।
विज्ञापन
अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर जिले की बगरू थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध हथियार को लेकर कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस टीम ने अवैध हथियार के जखीरे सहित पिता-पुत्र को दबोचा। मौके से 7 देशी पिस्टल मय 19 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। 

 

पकड़े गए आरोपियों ने अब तक करीब दो दर्जन अवैध हथियार पिस्टल मध्य प्रदेश के धार जिले से खरीद कर जयपुर में बेचने की बात स्वीकारी है। वहीं इन्होंने बताया कि 1 पिस्टल 13 हजार रुपये में खरीद कर 25 हजार रुपये में बेची जाती थी। कार्रवाई को लेकर ऋचा तोमर (आईपीएस), पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध हथियारों की तस्करी होने और फायरिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पहले भी चालान हो चुके हैं। अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिये गये थे।

 

इसी क्रम में देवेन्द्र सिंह सहायक पुलिस आयुक्त बगरू जयपुर विक्रम सिंह चारण, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी बगरू भोपाल सिंह, उनि  रामसिंह सउनि मदनगोपाल, सउनि यादराम, कांस्टेबल देशराज, रमेश कुमार, कांस्टेबल बीना महिला, अशोक कुमार चालक की टीम गठित की गई। टीम के सदस्य  कांस्टेबल यादराम की सूचना पर बलराम जाट को बार-बार तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान बलराम जाट ने अपने गांव में 13 मार्च को फायरिंग की वारदात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें