जलदाय विभाग ने होली के अवसर पर शहरभर में पेयजल सप्लाई की खास व्यवस्था की है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता अशोक गर्ग ने शहर के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रविवार को होली के अवसर पर पूरे शहर में पेयजल की सप्लाई उचित प्रेशर से हो। उन्होंने सोमवार को धुलंडी के मौके पर दैनिक पेयजल सप्लाई के अलावा दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक विशेष पेयजल वितरण व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं।