फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: करौली के बाद सीकर में बुजुर्ग की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या, हिरासत में पांच युवक

Tue, 13 Oct 2020 11:36 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान में वीभत्स तरह के अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। करौली में बुजुर्ग पुजारी को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने के मामले के बाद अब ऐसा ही नृशंस हत्या का मामला सीकर से सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक के शव को स्थानीय कल्याण अस्पताल की मुर्दाघर में रखा गया है।

विज्ञापन


उद्योग नगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में पांच युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार रात को शहर के रानी सती रोड स्थित नट बस्ती में घटित हुई। यहां देर रात एक बुजुर्ग की पत्थरों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतक ओम सिंह और उनके बेटे का कुछ युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी विवाद में देर रात युवकों ने ओम सिंह और उनके बेटे पर पत्थरों से हमला कर दिया।


इलाज के दौरान मौत
घटना में पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत कल्याण चिकित्सालय ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान ओम सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने पांच आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और फिर उन्हें थाने लेकर चली गई। वारदात के बाद स्थानीय लोगों में इसके खिलाफ गुस्सा है। 
विज्ञापन


बुजुर्ग पुजारी की जलाकर हत्या
बीते बुधवार को राज्य के करौली के सपोटरा थाना इलाके के बुकना गांव में एक बुजुर्ग पुजारी को जिंदा जला दिया गया था। झुलसे पुजारी की अगले दिन जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर राजस्थान से लेकर दिल्ली तक राजनीति गरमाई हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें