8 बदमाशों से पुलिस ने 2 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 9 कारतूस, 2बचाकू, 1 छूर्रा और 2 बाइक जब्त की हैं। कोटा ग्रामीण एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि रविवार को डीएसटी के हेड कांस्टेबल कैलाश चंद ने सूचना दी कि थाना देवली मांझी के इस्लाम नगर गांव में एक फार्म हाउस के बाहर आपराधिक गैंग के साथ 7-8 बदमाश अवैध हथियार किसी बड़ी लूट की योजना बना रहे हैं। इन्हें स्थानीय बदमाश अपराधियों ने शरण दे रखी है।
सूचना पर इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण माचिया के नेतृत्व में सांगोद सीओ रामेश्वर परिहार, एसएचओ कैथून महेंद्र मारु, एसएचओ सांगोद राजेश कुमार सोनी, एसएचओ देवली मांझी जगदीश राय और डीएसटी के हेड कांस्टेबल कैलाश यादव की टीम ने इस्लाम नगर निवासी हसन के फार्म हाउस की घेराबंदी कर तलाशी ली। तो फार्म हाउस पर लूट की योजना बना रहे हैं 8 व्यक्तियों को डिटेन कर इनके कब्जे से हथियार बरामद हुए। आरोपियों में से एक एमपी से और एक कोटा से ईनामी अभियुक्त है।
इन बदमाशों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से अब्दुल लईक उर्फ अन्ना टाइगर (35 वर्ष) निवासी थाना विज्ञान नगर कोटा हाल इस्लामनगर, इमरान पठान उर्फ इमरान कालिया (31 वर्ष), काजु उर्फ अजाउद्दीन उर्फ इरफान (22 वर्ष) निवासी इस्लामनगर, सिद्दु सादाब (21 वर्ष) निवासी थाना एमआईजी जिला इन्दोर मध्यप्रदेश, समीर अंसारी उर्फ गंजा (21 वर्ष) निवासी थाना तालेडा जिला बुन्दी हाल गांव बडोद थाना बुढादीत जिला कोटा ग्रामीण, एजाज अहमद उर्फ अज्जु (24 वर्ष), आफाक हुसैन उर्फ आशिक हुसैन (22 वर्ष), रिजवान उर्फ रिज्जु (20 वर्ष) निवासी थाना कुन्हाडी जिला कोटा शहर को गिरफ्तार किया है।
इनमें सिद्दु शादाब के विरुद्ध मध्यप्रदेश में गंभीर प्रकृति के कुल 25 प्रकरण दर्ज है। थाना एमआईजी पर दर्ज हत्या के एक मामले में 10000 रुपये का इनामी अपराधी है। काजू उर्फ अजाउद्दीन के विरुद्ध 6 मुकदमे दर्ज है। थाना जवाहर नगर कोटा शहर से वांछित आरोपी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित है। अब्दुल लइक उर्फ अन्ना के विरुद्ध 8 तथा इमरान पठान के विरुद्ध 9वआपराधिक प्रकरण दर्ज है।