राजस्थान के बीकानेर में रविवार शाम 6.56 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं।