राजस्थान के जोधपुर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 11:15 बजे भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राजस्थान के जोधपुर से 106 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में भूकंप का केंद्र था। हालांकि, इस दौरान किसी तरह के हताहत होने की खबर नहीं है।