कुवैत से दीपिका उर्फ नाजिरा सैयद
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के डूंगरपुर में दीपिका का मामला सामने आया था। जो अपने प्रेमी के साथ कुवैत चली गई थी। दीपिका उर्फ नाजिरा सैयद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस्लाम अपनाने के पीछे की वजह ससुर और पति को बता रही है, जिनसे वह परेशान थी।
बता दें, हाल ही में लव जेहाद का एक मामला डूंगरपुर जिले में सामने आया। डूंगरपुर जिले के चितरी थाना सर्कल के भेमई गांव की दीपिका पाटीदार द्वारा बीते माह की 10 तारीख को 11 साल की बेटी और सात साल के बेटे को छोड़ घर से भाग गई थी। उस महिला के एक मुस्लिम युवक से इस्लाम कबूल करते हुए निकाह करने की घटना तब सामने आई थी। जब दीपिका का पति मुकेश पाटीदार समाज के लोगो के साथ जिला पुलिस अधीक्षक से दीपिका पाटीदार और उसे भगा कर ले जाने वाले युवक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
सुसर मेरे साथ गलत हरकत करता था, पति भी खामोश था
मामले में एक मुस्लिम युवक के साथ कुवैत भागकर गई दीपिका पाटीदार द्वारा पांच मिनट तीन सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। पांच मिनट से अधिक समय के इस वीडियो में पहली बार दीपिका से नाजिरा बनी दो बच्चो की मां ने इस्लाम कबूल करने के पीछे की सबसे बड़ी वजह उसके ससुर को बताया। जो पिछले दस साल से उसके साथ आये दिन गलत हरकत करता था। साथ ही उसने ससुर के द्वारा की जाने वाली हरकतों को पति मुकेश पाटीदार को बताए जाने के बाद भी उसकी रक्षा नहीं की। दीपिका उर्फ नाजिरा ने वीडियो में उसे और मुस्लिम युवक के परिवार को न परेशान करने की मीडिया और प्रशासन से अपील करते हुए नजर आ रही है।