फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Flood: धौलपुर में बरसात की आफत के निशान अब भी बाकी, किसानों की फसलें बर्बाद; घरों में भरा पानी

Wed, 10 Sep 2025 07:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur Flood Update: जलभराव के कारण कई कच्चे-पक्के मकान धराशायी हो गए हैं। कुछ गांवों में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि रास्ते तक पानी से कट गए। मोतीराम का नगला गांव में बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
धौलपुर में भारी बारिश की तबाही के निशान अब भी बाकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले में बरसात का कहर भले ही कुछ दिनों से थम गया हो, लेकिन इसका असर अब तक लोगों के जनजीवन पर साफ देखा जा सकता है। बांधों और नदियों में आए उफान के निशान लोगों के लिए दर्द की कहानी बन गए हैं। खेतों से लेकर घरों तक पानी भर जाने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को झेलनी पड़ रही है, जिनकी खरीफ की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं।

विज्ञापन

 

खेत और रास्ते सब हुए जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
खेतों में पानी से चौपट हुई खरीफ की फसलें
जिले में लगातार हुई बारिश से बांध लबालब हो गए। वहीं, पड़ोसी जिलों से छोड़े गए पानी ने नदियों के जलस्तर को और बढ़ा दिया। नतीजा यह हुआ कि किसानों की बाजरा, अरहर, ग्वार और मूंग जैसी खरीफ की फसलें खेतों में ही डूबकर नष्ट हो गईं। इससे किसान अब गिरदावरी की मांग करते हुए सरकार से मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं।

गांव और खेत जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
गांवों में पानी से बिगड़े हालात
सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र सैंपऊ उपखंड रहा, जहां चहलपुरा, बाला का नगला, रजौरा कला, हरनाथ का नगला, मोतीराम का नगला, ईंटकी, झीलरा, कोडपुरा, चंदू का नगला, राजा का नगला, ठाकुर दास का नगला, कैथरी, सहरोली, सैमरा और फूटे का नगला जैसे गांव बुरी तरह जलभराव की चपेट में आए। इन इलाकों में घरों के अंदर तक पानी घुस गया है, जिससे ग्रामीणों का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

यह भी पढ़ें- एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: न कहने पर युवक ने महिला को मार दी गोली; खुद ही मरा मिला, पुलिस विकट उलझी
 

पुलिया की रपट पर चल रहा पानी - फोटो : अमर उजाला
मकानों के ढहने और रास्ते कटने से बढ़ी दिक्कतें
जलभराव के कारण कई कच्चे-पक्के मकान धराशायी हो गए हैं। कुछ गांवों में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि रास्ते तक पानी से कट गए। मोतीराम का नगला गांव में बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। वहीं, बीमार और बुजुर्ग लोगों को चारपाई पर बैठाकर ले जाना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन भी सतर्क - फोटो : अमर उजाला
सरकार ने दिलाया मुआवजे का भरोसा
जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बरसात से हुई क्षति की भरपाई के लिए राज्य सरकार से शीघ्र मुआवजा दिलवाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठिकानों पर पहुंच गैंगस्टरों की संपत्तियों की जांच शुरू की

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें