फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: फाइनेंस कर्मियों से 40 लाख से अधिक की लूट मामलों का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 08:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dholpur News: पुलिस ने बताया कि अब तक गिरोह ने नकदी और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कुल 40 लाख रुपये की लूट स्वीकार की है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और संभावना जताई जा रही है कि और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले में पिछले कुछ समय से फाइनेंस कर्मियों को निशाना बनाकर की जा रही लगातार लूट की वारदातों का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया और 40 लाख से अधिक की लूट को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन

 
विशेष टीम की कार्रवाई से सफलता
जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने प्रेसवार्ता में बताया कि कंचनपुर, कोलारी और सैंपऊ थाना क्षेत्र में बीते महीनों से फाइनेंस कंपनियों से जुड़े कर्मचारियों पर लूट की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन मामलों को सुलझाने के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम की कार्रवाई में 19 वर्षीय गौरव गुर्जर निवासी चंद्रपुरा थाना कोलारी, 19 वर्षीय राहुल निवासी औरंगाबाद थाना कोलारी, 24 वर्षीय योगेश निवासी चंदेपूरा थाना कोलारी और विवेक निवासी बड़पुरा थाना सैंपऊ को गिरफ्तार किया गया।
 
गिरोह का तरीका और शामिल अन्य आरोपी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य मुख्य रूप से फाइनेंस कंपनियों के कलेक्शन एजेंट्स को निशाना बनाते थे। उनका मानना था कि फाइनेंस कर्मियों के पास नकदी आसानी से मिल जाती है और इसके बाद आगे कोई परेशानी नहीं होगी। लूट की वारदातों में अनिल गुर्जर, लवकुश जाटव, आशीष, नीरज और अजय गुर्जर (निवासी ठेकुली) का भी सहयोग बताया गया है, जो फिलहाल फरार हैं। गिरोह का तरीका यह था कि दो लोग पहले रेकी करते और फिर सुनसान या अंधेरे जगह पर कर्मियों को रोककर नकदी लूट लेते।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: गरबा महोत्सव में प्रवेश के लिए तिलक और आधार कार्ड अनिवार्य, पारंपरिक परिधान पहनना होगा जरूरी
 
कई कंपनियों पर किया हमला
गिरोह ने विशेष रूप से कोलारी, कंचनपुर और सैंपऊ क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों को निशाना बनाया। इनमें आगरा जिले के खेरागढ़ स्थित स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस, मिडलाइट थाना बाड़ी, और सैंपऊ की भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी शामिल रहे। भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से सबसे ज्यादा वारदातें की गईं। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने कोलारी थाना क्षेत्र में 11, कंचनपुर में 3 और सैंपऊ में करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन

 
नकदी और सामान की बड़ी बरामदगी की उम्मीद
एसपी सांगवान ने बताया कि अब तक गिरोह ने नकदी और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कुल 40 लाख रुपये की लूट स्वीकार की है। फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और संभावना जताई जा रही है कि और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Dholpur News: अंधविश्वास का खौफनाक खेल, महिला पर भूत का साया बताकर भोपा ने कोड़ों से पीटा, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें