फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: दही की लस्सी पीने से आठ लोग बीमार, उल्टी-दस्त और पेट में दर्द की शिकायत, मचा हड़कंप

Wed, 14 May 2025 08:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

राजस्थान के धौलपुर जिले में दही की लस्सी पीने से आठ लोग बीमार हो गए। सभी को उल्टी-दस्त और पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। ऐसे में ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बीमार महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में सैंपऊ थाना क्षेत्र के घढ़ी लज्जा गांव में बुधवार को दही की लस्सी पीने से आठ लोग बीमार हुए हैं। जिन्हें परिजनों ने सैंपऊ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घढ़ी लज्जा गांव निवासी तेज सिंह कुशवाह बुधवार को निजी काम से धौलपुर जा रहे थे। उनकी पुत्री विमलेश ने घर में शाम को जमाए गए दही में चीनी मिलाकर लस्सी फेंटकर दे दी। तेज सिंह के साथ उसके पुत्र रनवीर, दामाद नीरज, रामकेश और अनेक सिंह के छोटे बच्चे अभी और रचना, पूनम पुत्री रणवीर और खुद विमलेश पत्नी नीरज ने लस्सी का सेवन कर लिया। लस्सी पीने के बाद एक के बाद एक परिवार के लोगों की तबीयत खराब होने लगी। पेट में दर्द होने के साथ उल्टी और दस्त छूट गए। परिवार के आठ लोगों की अचानक तबियत बिगड़ने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: हनुमानगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज अंधड़ और बारिश से पेड़ गिरे, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने निजी साधन द्वारा सैंपऊ सरकारी एवं निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों की टीम द्वारा देखभाल की जा रही है। इंजेक्शन ड्रिप एवं ग्लूकोस दिया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया, डिहाइड्रेशन की वजह से मरीजों में पानी की कमी आई है, जिसे ड्रिप के माध्यम से पूरा किया जाएगा। फिलहाल, सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। सभी पेशेंट का बीपी नॉर्मल होने की वजह से चिंताजनक स्थिति नहीं है। उपचार देने के बाद मरीजों को छुट्टी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा, रेलवे स्टेशनों पर भारतीय सेना का गौरवगान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें