फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur News: बर्थडे पार्टी का बचा खाना खाने से एक ही परिवार के 11 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Fri, 10 Jul 2026 11:45 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

धौलपुर में जन्मदिन समारोह के बाद बचा हुआ खाना दोबारा खाना एक परिवार को भारी पड़ गया। एक ही परिवार के 11 लोग बीमार पड़ गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मनिया थाना क्षेत्र के लूला का पुरा गांव में बर्थडे पार्टी की खुशियां उस समय चिंता में बदल गईं, जब एक ही परिवार के 11 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को उल्टी, दस्त और घबराहट की शिकायत होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक तौर पर मामला फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिवार में दो दिन पहले जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद बचा हुआ भोजन अगले दिन परिवार के सदस्यों ने दोबारा खाया। इसके कुछ देर बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने सभी को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: पुलिस को छह महीने तक चकमा देता रहा इनामी आरोपी, तकनीकी निगरानी से पकड़ा गया बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. समरवीर सिंह सिकरवार स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। उनके निर्देशन में चिकित्सकों की टीम सभी मरीजों का उपचार कर रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है और उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें