कोटा ग्रामीण के मंडाना थाना इलाके में बुधवार सुबह कुएं में एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया है कि यह लाश स्थानीय भाजपा नेता की है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान रामभरोसे के रूप में हुई जो स्थानीय भाजपा नेता था। मृतक की पत्नी मीरा भी गांव की पंचायत समिति की सदस्य है। पुलिस ने शव को कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचाया जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस प्रथम द्रश्टया हत्या होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।