फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आदिवासी दिवस पर दौसा में जुटेगा मीणा समाज, नौ अगस्त के लिए रूपरेखा तैयार; इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

Sun, 26 Jul 2026 08:37 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले के नागल राजावतान में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इस दौरान कार्यक्रम का आधिकारिक पोस्टर जारी किया गया और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन
नौ अगस्त को होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के नागल राजावतान मुख्यालय स्थित मीणा हाईकोर्ट में आगामी 9 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आदिवासी मीणा हाईकोर्ट, नांगल प्यारीवास में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया तथा आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए विधानसभावार आमंत्रित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन


अधिक से अधिक संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे- जगमोहन मीणा 
बैठक में भाजपा नेता जगमोहन मीणा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, वीरता और सामाजिक योगदान को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों को कार्यक्रम से जोड़ते हुए आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यह समारोह पूरी भव्यता, गरिमा और शानदार तरीके से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां, युवा प्रेरणा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सहित समाज के उत्थान और एकता को समर्पित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कमजोर पड़ा मानसून! भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, जानें 28 जुलाई से कब और कहां होगी झमाझम बारिश
विज्ञापन


इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियां
बैठक में भाजपा नेता जगमोहन मीणा ने धुंधीराम मीणा (धड़ांगा), फैलीराम सरपंच (कानपुरा), रामजीलाल (बैजवाड़ी), बनवारी (बड़ागांव), घनश्याम (लाडली का बास), रमेश (रामपुरा), अंगद (निहालपुरा) और हंसराज (खेड़ला) सहित आदिवासी मीणा समाज के कई लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। बैठक के अंत में सभी उपस्थितजनों ने विश्व आदिवासी दिवस समारोह को ऐतिहासिक, अनुशासित एवं समाज की एकता का प्रतीक बनाने का संकल्प लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें