फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: चलती कक्षा में बेहोश होकर स्टूल से गिरी 19 वर्षीय छात्रा, हुई मौत; हार्ट अटैक की आशंका

Thu, 12 Feb 2026 09:21 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: दौसा के इम्पल्स डिग्री कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर की 19 वर्षीय छात्रा क्लास के दौरान अचेत होकर गिर गई और अस्पताल में मृत घोषित कर दी गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
 
विज्ञापन
जानकारी देतीं एएसआई मनीषा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिला मुख्यालय स्थित आगरा रोड पर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इम्पल्स डिग्री कॉलेज में गुरुवार को एक छात्रा की क्लास के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बीए सेकेंड ईयर की 19 वर्षीय छात्रा क्लास में बैठी थी, तभी अचानक अचेत होकर स्टूल से नीचे गिर गई। उस समय शिक्षक पढ़ा रहे थे।

विज्ञापन

 
क्लास में अचानक गिरी छात्रा
कोतवाली थाने की एसआई मनीषा के अनुसार जीरोता गांव निवासी विनीता बैरवा (19) गुरुवार को कॉलेज आई थी। वह अन्य विद्यार्थियों के साथ क्लासरूम में स्टूल पर बैठी थी, तभी अचानक बेहोश होकर गिर गई। घटना के बाद कॉलेज स्टाफ ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।
 
अस्पताल में घोषित किया मृत
जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में छात्रा को लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई मनीषा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार क्लास चल रही थी और उसी दौरान छात्रा अचेत होकर गिर पड़ी थी। स्टाफ द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
विज्ञापन


पढ़ें- बूंदी में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से तीन मासूमों की मौत, पिता गंभीर घायल; ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
 
परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
डॉक्टरों ने जताई हार्ट अटैक की आशंका
जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट के हेड डॉ. महेंद्र मीणा ने बताया कि छात्रा को दोपहर में इलाज के लिए लाया गया था। जांच में वह मृत पाई गई। करीब 30 मिनट तक प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें