फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: असली सोने का टुकड़ा दिखाकर बेच देता था चमचमाती ईंटें, ठग गिरोह का मुख्य आरोपी अरबाज गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 10:24 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa Crime: दौसा पुलिस ने नकली सोने की ईंट बेचकर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य अरबाज मेव को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो नकली सोने की ईंटें, एक असली सोने का टुकड़ा और कार बरामद हुई। पुलिस अब फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा सदर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई कर नकली सोने से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भाण्डारेज क्षेत्र में नाकेबंदी कर मुख्य आरोपी अरबाज मेव को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

 
इस तरह देता था वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, आरोपी कम कीमत पर सोना बेचने का झांसा देकर लोगों को फंसाता था। वह शुरुआत में असली सोने का टुकड़ा दिखाकर भरोसा दिलाता और सौदा पक्का होने पर पैसे लेकर असली की जगह नकली सोने की ईंट थमा देता। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से दो नकली सोने की ईंटें, एक असली सोने का छोटा टुकड़ा और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की गई।

यह भी पढ़ें- कफ सिरप से मौत पर सियासत: बच्चों के मरने पर स्वास्थ्य मंत्री ने ठहराई माताओं की जिम्मेदारी, बेनीवाल क्या बोले?
विज्ञापन

 
साथी फरार, गिरोह का नेटवर्क उजागर
थानाधिकारी हनुमान सहाय ने बताया कि भाण्डारेज रोड पर सरकारी अस्पताल के पास पुलिस को देखकर आरोपी का एक साथी मौके से भाग निकला, जबकि अरबाज को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी का नाम चवन मेव बताया। उसने कबूला कि वह अपने गांव के साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी की जेब से नकली सोने की ईंटों के साथ हस्ताक्षरशुदा 500 रुपये का नोट भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

 
पुलिस की सख्ती, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर नकली और असली सोने के टुकड़े व स्विफ्ट कार जब्त की है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- कफ सिरप से बच्चों की मौत मामला: खांसी की दवा Dextromethorphan को सरकार ने दी क्लीन चिट, भरतपुर में एक और मौत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें