फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राइजिंग दौसा इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन, 2094.72 करोड़ के 95 एमओयू हुए हस्ताक्षर

Mon, 02 Dec 2024 05:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राइजिंग दौसा इन्वेस्टर्स मीट को लेकर कार्यक्रम आयेाजित किया गया। इसमें 2094.72 करोड़ रुपये के 95 एमओयू हुए। कार्यक्रम में प्रभारी व उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा, कलेक्टर देवेंद्र कुमार, एसपी रंजीता शर्मा और बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
राइजिंग दौसा इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय इन्वेस्टर्स मीट 'राईजिंग दौसा इन्वेस्टर्स मीट' का आयोजन सोमवार को जयपुर रोड स्थित होटल लक्ष्मी पैलेस में किया गया। दौसा इन्वेस्टर्स मीट में लगभग 2094.72 करोड़ रुपये के 95 एमओयू किए गए, जिनसे लगभग 5,818 लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


इन्वेस्टर्स मीट में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ रहे। मीट में जिले के प्रमुख औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि, लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि एवं औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि तथा निवेशक भाग लिया। इस अवसर पर जिले के “एक जिला एक उत्पाद” के तहत सिकंदरा स्टोन आर्टिकल एवं लवाण दरी के साथ अन्य एमएसएमई उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। 

विज्ञापन


ज़िला प्रभारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, इन्वेस्टर्स मीट में प्रमुखतः ऊर्जा, शिक्षा, मिनरल ग्राईंडिंग, होटल एवं पर्यटन, एग्रो प्रोसेसिंग, हाॅस्पिटल आदि क्षेत्रों के एमओयू संपादित किए जाएंगे, जिनमें ऊर्जा क्षेत्र के 1142.72 करोड़ रुपये के आठ एमओयू किए गए, जिनसे लगभग 1,188 लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। इसी प्रकार शिक्षा क्षेत्र के 642.18 करोड़ रुपये के 11 एमओयू किए गए, जिनसे शिक्षा क्षेत्र में लगभग 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। मिनरल ग्राईंडिंग क्षेत्र में 60.65 करोड़ रुपये के 22 एमओयू किए गए, जिनसे 336 लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


होटल एवं पर्यटन क्षेत्र के 32.20 करोड़ रुपये के आठ एमओयू किये गए, जिनसे इस क्षेत्र में लगभग 161 लोगों को रोजगार मिलेगा। एग्रो प्रोसेसिंग क्षेत्र के 30.10 करोड़ रुपये के 10 एमओयू किए गए, जिससे इस क्षेत्र में लगभग 160 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के 20.35 करोड़ रुपये के छह एमओयू किए गए, जिनसे इस क्षेत्र में लगभग 115 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में हॉस्पिटल के 15.50 करोड़ रुपये के तीन एमओयू किए गए, जिनसे इस क्षेत्र में लगभग 53 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में 151.02 करोड़ रुपये के 27 एमओयू किए गए, जिनसे लगभग 805 लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें