फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: फर्जी एंट्री कर जुड़वा बच्चों का जन्म दर्ज करवाने का मामला उजागर, फरार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Nov 2025 09:57 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: महवा में निजी अस्पताल के डिलीवरी रजिस्टर में महिला की फर्जी एंट्री कर जुड़वा बच्चों का जन्म दिखाया गया और उसी आधार पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाए गए। पुलिस ने फरार आरोपी अभयसिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के महवा थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला एक निजी अस्पताल में महिला को फर्जी तरीके से भर्ती दिखाकर डिस्चार्ज टिकट जारी करने का है, जिसमें कथित तौर पर जुड़वा बच्चों का जन्म दर्शाया गया था। इसी फर्जी डिस्चार्ज टिकट के आधार पर जन्म प्रमाण पत्र भी बनवा लिए गए थे। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में की गई।

विज्ञापन

 
इस संबंध में विनायक हॉस्पिटल के डॉक्टर भगवानसिंह गुर्जर ने न्यायालय के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में 11 वर्षों से कार्यरत सोमराज महर्षि कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में डिलीवरी संबंधी एंट्री और जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े कार्य देखता था। उसने डिलीवरी रजिस्टर में महिला का नाम फर्जी रूप से दर्ज कर एक साथ दो बच्चों के जन्म का उल्लेख किया और इसके आधार पर डिस्चार्ज टिकट जारी कर दिया।
 
डिस्चार्ज टिकट जारी होने के बाद साथी आरोपियों ने इसका उपयोग कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी बनवा लिए। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अभिलेखों की जांच की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: जोधपुर में दो दिवसीय सेना भर्ती रैली संपन्न, 10 जिलों से 90% से अधिक युवा हुए शामिल
विज्ञापन

 
थाना इंचार्ज राजेंद्र कुमार के अनुसार, पुलिस ने जांच के दौरान फरार चल रहे आरोपी अभयसिंह गुर्जर, निवासी गढ़ी मोरड़ा थाना बालघाट, जिला करौली को गिरफ्तार कर लिया है। इसी प्रकरण में आरोपी सोमराज महर्षि को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें