फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: एक्सप्रेसवे पर डाइवर्जन बना 8 मौत का कारण, ट्रेलर के यू-टर्न से टकराई बस, चालक की लापरवाही आई सामन

Fri, 03 Jul 2026 07:47 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa Accident News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे के बाद जयपुर रेंज आईजीपी राहुल प्रकाश ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी के आधार पर आशंका जताई है कि ट्रेलर चालक डाइवर्जन पार कर वापस मुड़ने के प्रयास में था, तभी पीछे से आ रही बस उससे टकरा गई।
विज्ञापन
दौसा दिल्ली मुंबई हाइवे का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे के बाद जयपुर रेंज के आईजीपी राहुल प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली और दुर्घटना के संभावित कारणों की समीक्षा की।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में डाइवर्जन बना हादसे की बड़ी वजह
आईजीपी राहुल प्रकाश ने बताया कि शुरुआती जांच और एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर यह संभावना सामने आई है कि घटनास्थल के पास जयपुर की ओर जाने वाला डाइवर्जन है। आशंका है कि ट्रेलर चालक इस डाइवर्जन को पार कर आगे निकल गया था। इसके बाद उसने वाहन रोककर वापस मुड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्लीपर बस ट्रेलर से टकरा गई और बड़ा हादसा हो गया।

उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित स्थान पर डाइवर्जन के स्पष्ट संकेतक (इंडिकेटर) पर्याप्त नहीं होने की बात भी जांच का हिस्सा है। हालांकि, यह केवल प्रारंभिक अनुमान है और विस्तृत तकनीकी एवं वैज्ञानिक जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
आईजीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में स्पष्ट तौर पर दिख रहा है कि स्लीपर बस ट्रेलर के पीछे चल रही थी। ट्रेलर डाइवर्जन पॉइंट से थोड़ा आगे निकल गया था और उसने गति कम करते हुए यू-टर्न लेने का प्रयास किया। इसी दौरान सीधे आ रही बस ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन हाईवे के मीडियन पर चढ़ गए और उनमें आग लग गई।

भविष्य में ऐसे हादसे रोकने पर रहेगा फोकस
एनआईसी और एनएचएआई द्वारा संचालित ई-चालान व्यवस्था में कमियों को लेकर आईजीपी ने कहा कि इसकी बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है। पहले इसमें लेन ड्राइविंग का विकल्प नहीं था, जिसे अब जोड़ा गया है। ओवरस्पीड वाहनों के लगातार चालान किए जा रहे हैं, लेकिन व्यवस्था में मौजूद कमियों को भी दूर किया जाएगा, ताकि भविष्य में एक्सप्रेसवे पर इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें: जगन गुर्जर केस से उठे सवाल: राजस्थान में हिरासत में मौतों पर बढ़ी चिंता, 5 साल में 51 मौतें
विज्ञापन


लेन ड्राइविंग और नो-पार्किंग नियम होंगे और सख्त
जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे की तर्ज पर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने के सवाल पर आईजीपी ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लेन ड्राइविंग को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि वाहन चालक अपनी निर्धारित लेन में चलें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर नो-पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। दौसा और अलवर पुलिस इस संबंध में लगातार कार्रवाई कर रही है, जिसे आगे और प्रभावी बनाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें