फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौसा जिला परिषद चुनाव: विधायक की मां और पूर्व मंत्री की बेटी मैदान में, 37 वार्डों में 140 दावेदार

Sat, 17 Oct 2026 07:50 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिला परिषद चुनाव में नामांकन के साथ ही सियासी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 37 वार्डों में 140 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। कहीं विधायक की मां और पूर्व मंत्री की बेटी चर्चा में हैं, तो कहीं दूसरी बार चुनाव लड़ रही प्रत्याशी पर नजरें टिकी हैं। अब नामांकन जांच और नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
दौसा में नामांकन भरने जाती पूर्व मंत्री की बेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत दौसा जिला परिषद चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। आखिरी दिन तक 37 वार्डों के लिए भाजपा, कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय समेत 140 उम्मीदवारों ने 158 नामांकन पत्र दाखिल किए। अब दौसा का सियासी पारा पूरी तरह चढ़ गया है।

विज्ञापन


आखिरी दिन कलेक्ट्रेट में रही गहमागहमी
नामांकन के आखिरी दिन कलेक्ट्रेट परिसर में दिनभर गहमागहमी रही। समर्थकों की भीड़ के बीच प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों के साथ पर्चा भरने पहुंचे। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा तीन चेहरों की है।
वार्ड नंबर 1 से भाजपा की नीलम गुर्जर ने एक बार फिर ताल ठोकी है। वह दूसरी बार जिला परिषद का चुनाव लड़ रही हैं। पिछली बार भी उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इस बार उनके सामने कांग्रेस की अहिमा कंवर राजावत हैं। वार्ड 1 में कुल तीन नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन


विधायक की मां और पूर्व मंत्री की बेटी के नामांकन से वार्ड 19 चर्चा में
इस बार दो हाई प्रोफाइल नामांकन सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल की मां मीरा देवी बैरवा ने वार्ड 19 से पर्चा भरा है। उन्होंने कांग्रेस और निर्दलीय, दोनों श्रेणियों में नामांकन किया है। वहीं, पूर्व मंत्री ममता भूपेश की बेटी देवांगना भंडारी ने भी वार्ड 19 से कांग्रेस के टिकट पर नामांकन भरा है।

इस तरह वार्ड 19 चर्चा में आ गया है, जहां एक तरफ विधायक की मां तो दूसरी तरफ पूर्व मंत्री की बेटी मैदान में हैं। इस वार्ड में कुल तीन नामांकन हुए हैं, जिनमें भाजपा की मधु बैरवा भी शामिल हैं।

वार्ड 20, 22, 27 और 28 में मुकाबले पर नजर

  • जिले में सबसे ज्यादा घमासान वार्ड 20, 22, 27 और 28 में देखने को मिल रहा है।
  • वार्ड 20 में सबसे ज्यादा सात उम्मीदवारों ने आठ पर्चे भरे हैं। यहां भाजपा से हेमलता शर्मा और बसपा से कमोद देवी समेत कई दावेदार हैं।
  • वार्ड 22 में छह उम्मीदवारों ने सात पर्चे भरे हैं। यहां भाजपा से महेश योगी और कांग्रेस से बृजमोहन गुर्जर आमने-सामने हैं।
  • वार्ड 27 में सात उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। यहां भाजपा की मंजू लता जाटव, जिन्हें मंत्री किरोड़ीलाल मीणा खेमे से जुड़ा बताया जा रहा है, का मुकाबला कांग्रेस के पवन कुमार से है।
  • वार्ड 32 में भी पांच उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। यहां सिकराय विधायक डीसी बैरवा की पत्नी बीना बैरवा भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। इस वार्ड में कांग्रेस से चतुर सिंह गुर्जर और हुकम सिंह गुर्जर भी चुनाव लड़ रहे हैं।


140 उम्मीदवारों ने 158 नामांकन क्यों भरे?
जिले में 140 उम्मीदवारों ने कुल 158 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसकी वजह यह है कि कई उम्मीदवारों ने एहतियात के तौर पर एक से ज्यादा सेट में नामांकन भरा है। कुछ ने पार्टी और निर्दलीय, दोनों श्रेणियों में पर्चा दाखिल किया है, ताकि किसी तकनीकी खामी के कारण नामांकन रद्द होने की स्थिति से बचा जा सके। अब 4 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 6 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद तस्वीर साफ होगी कि किस वार्ड में कितने उम्मीदवार मैदान में बचते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें