फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 450 ग्राम अवैध गांजे के साथ बदमाश गिरफ्तार

Wed, 29 May 2024 03:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

जिले की सिकंदरा थाना पुलिस ने मानपुर रोड, सिकंदरा चौराहै से एक व्यक्ति को 450 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस बदमाश से गांजे को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले की सिकंदरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के तहत चलाए जा रहे अभियान में कार्रवाई करते हुए सिकंदरा चौराहे पर स्थित पुलिया के पास से उमाशंकर सोनी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 450 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिकंदरा चौराहे के पास स्थित पुलिया पर एक व्यक्ति के कब्जे से कुल 450 ग्राम अवैध गांजा जब्त करते हुए उमाशंकर सोनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को 26 मई को मुखबिर से इस संबंध में सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें