फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsthan News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा; श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 5 लोगों की मौके पर मौत

Sat, 06 Sep 2025 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। भेड़ोली आश्रम से लौट रहे श्रद्धालु हाईवे पर पैदल चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में मौके पर ही पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर में शनिवार दोपहर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। भेड़ोली आश्रम से लौट रहे श्रद्धालुओं पर एक तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया, जिससे पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
पैदल चल रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ा ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रद्धालु दर्शन कर लौटते हुए एक्सप्रेसवे पर पैदल ही चल रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। मृतक सभी सवाई माधोपुर जिले के लालसोट क्षेत्र के चिमनपुरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।



यह भी पढ़ें- Rajsthan News: गहलोत पर शेखावत का हमला, 'गाली देना कांग्रेस के DNA में, मेरी मां पर भी की थी अपमानजनक टिप्पणी'
विज्ञापन

 
हादसे के बाद अफरातफरी, कई थानों की पुलिस पहुंची
दुर्घटना होते ही हाईवे पर अफरातफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही मित्रपुरा, बौंली और लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sawai Madhopur News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे किरोड़ीलाल, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार
 
भेड़ोली आश्रम से लौटते समय हुआ हादसा
यह हादसा भेड़ोली आश्रम से कुछ ही दूरी पर हुआ। श्रद्धालु वहां से लौटकर अपने गांव जा रहे थे। हादसे की गंभीरता देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात पर नियंत्रण पाया। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद गुस्सा जताते हुए कहा कि हाईवे पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए सुरक्षित पैदल मार्ग की कोई व्यवस्था नहीं है। तेज रफ्तार वाहन आए दिन हादसों का कारण बनते हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा उपायों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें