फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News : अशोक गहलोत के बयान पर जगमोहन ने दिया जवाब, चुनाव प्रचार में जारी है बयानों की आतिशबाजी

Wed, 06 Nov 2024 10:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा का चुनावों के बारे में कहना है कि यहां मुकाबला दिग्गजों का नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि गहलोत सीनियर नेता हैं, उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया, पता नहीं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली बीत जाने के बाद उपचुनावों की सबसे हॉट सीट दौसा में बयानों की आतिशबाजी जारी है। भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान अमर उजाला से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर कहा कि वे कहना क्या चाहते हैं? कौन कमजोर है, मैं कमजोर हूं या सामने वाला प्रत्याशी कमजोर है। मैच फिक्सिंग के बयान को लेकर मीणा ने कहा कि हमने तो ऐसा कुछ किया नहीं है, उन्होंने कर लिया होगा।

विज्ञापन


मीणा ने आगे कहा कि दौसा में कोई दिग्गज चुनाव नहीं लड़ रहा है। यह मुकाबला दौसा की जनता लड़ रही है। मुझे उम्मीद है कि भाजपा बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि दौसा को शिक्षा नगरी के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने वोट बंटवारे पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमें यकीन है कि वोटर हमारा साथ देगा और भाजपा बड़े मार्जिन के साथ चुनाव जीतेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें