निरीक्षण करने जिला अस्पताल पहुंचे जिल कलेक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
दौसा जिला अस्पताल में स्टाफ की कमी की वजह से रात को सिजेरियन डिलीवरी नहीं हो पा रही थी। इसको लेकर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बीती रात दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल का रात को भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली खामियों की स्टाफ कमी की वजह से रात को सिजेरियन डिलीवरी नहीं होती है।
दौसा जिले कलेक्टर देवेन्द्र कुमार शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों की बैठक ली। बैठक में सीएमएचओ डॉक्टर सीताराम मीणा, पीएमओ डॉक्टर सुभाष बिलोनिया और महिला चिकित्सालय के एचओडी भी बैठक में शामिल हुए।
उधर, बैठक में स्टाफ की कमी को दूर किया गया, जिससे अब दौसा जिला अस्पताल में रात को भी सिजेरियन डिलीवरी हो सकेगी। साथ ही जिला कलेक्टर ने हीटवेव के चलते जिला अस्पताल को अलर्ट मोड पर किया हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में सभी दवाइयां उपलब्ध है और मेडिकल टीम भी अलर्ट मोड पर है।
इस तरह का कोई घटना होती है तो उसके लिए मेडिकल टीम को अलर्ट कर रखा है, ताकि किसी को भी परेशानी न हो और अस्पताल प्रशासन को भी आने वाले मरीजों के लिए छाया पानी की व्यवस्था के निर्देश प्रदान किया।
इधर, इस मौके पर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने ओपीडी का भी निरीक्षण किया। साथ ही जिला अस्पताल के महिला इकाई का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने टीकाकरण, सोनोग्राफी कक्ष का निरीक्षण किया। पीएमओ को सुधार के निर्देश प्रदान किया।