दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि सुरेश कुमार थानाधिकारी, मानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रात्री में कस्बा सिकराय में नवनिर्माण वाटर वर्क्स के सामने से जल जीवन मिशन (हर घर नल योजना) (ईसरदा) के तहत रखे हुये पाइपों के ढ़ेर में 39 पाइप चोरी करने वाले 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। मामला 18 मई 24 का है, जब सुनील कुमार पुत्र असरफी लाल श्रीवास्तव निवासी रामविहार कॉलोनी देवरी रोड मकान नं. 50 थाना सदर बजार जिला आगरा (यूपी) ने थाना पर एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिस पर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान शमशेर सिंह जिला जींद हरियाणा, श्रवण, जिला जींद हरियाणा व कृष्ण ,जींद हरियाणा को गिरफ्तार कर घटना में काम मे लिये गये सामाग्री व 39 पाइपों को बरामद किया गया।