फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: 11 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी, दो प्रधानाचार्य और एक अध्यापक हुए निलंबित

Tue, 27 Oct 2026 09:12 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, दौसा

सार

 पंचायत आम चुनाव-2026 के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर 11 सरकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हुए। चुनाव प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने पर दो प्रधानाचार्यों और एक अध्यापक समेत 3 कार्मिक निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिला प्रशासन ने पंचायत आम चुनाव-2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले 11 सरकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। चुनाव प्रशिक्षण में लापरवाही बरतने पर दो प्रधानाचार्यों और एक अध्यापक को निलंबित भी किया गया है।

जिला स्तर पर गठित आदर्श आचार संहिता एवं शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी मनमोहन मीणा ने बताया। राजकीय कार्मिक चुनाव प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करते पाए गए थे। यह कार्मिकों से अपेक्षित निष्पक्षता और आचरण नियमों के विपरीत है। प्रकोष्ठ ने 11 कार्मिकों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें राजस्थान रोडवेज कर्मचारी शिम्भू दयाल गुर्जर, बैंक मैनेजर राकेश मीना और पटवारी पवन मीना शामिल हैं। दिल्ली पुलिस कार्मिक नाहर सिंह मीना, लाइनमैन विजय मीना और रेलवे ग्रुप-डी कार्मिक मनसुख मीना भी नोटिस पाने वालों में हैं। राजस्थान परिवहन विभाग कार्मिक धीरसिंह मीना, दिल्ली पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार मीना और हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार मीना भी शामिल हैं। दिल्ली नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता राजाराम मीना तथा राजस्थान पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सुरज्ञान सिंह गुर्जर को भी नोटिस दिया गया। सभी को निर्धारित समय में लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

प्रशिक्षण में लापरवाही पर निलंबन

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने बताया। मतदान दलों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 3 कार्मिकों को निलंबित किया गया है। इनमें स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय महवा के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार मीणा शामिल हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिवाचली कलां के प्रधानाचार्य मनोहर लाल मीणा भी निलंबित हुए। ये दोनों प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे, नोटिस का जवाब नहीं दिया और मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले।

अध्यापक भी निलंबित

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय खेमावास (लालसोट) के अध्यापक मीठालाल मीणा को भी निलंबित किया गया है। वे प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे और नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सीईओ गंगवाल ने स्पष्ट किया कि चुनाव जैसे राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें