फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौसा बाइपास पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर में कई घायल, लंबा जाम

Thu, 19 Nov 2026 04:25 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जयपुर बाइपास पर गुरुवार को एक प्राइवेट बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। टक्कर से ट्रक जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर पलट गया। इससे करीब 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा। 
विज्ञापन
दौसा में हुई सड़क दुर्घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा- जयपुर बाइपास पर गुरुवार को  एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जयपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक और भरतपुर से जयपुर जा रही एक निजी बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए, जबकि एक यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर पलट गया।

बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश टक्कर के समय नींद में थे। अचानक हुई टक्कर से यात्री सीटों से गिर पड़े और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई, लेकिन कुछ यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आपातकालीन गेट खोल दिया, जिससे सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल सके। कई यात्रियों को हाथ-पैर और सिर में मामूली चोटें आईं।

यातायात बाधित और बचाव कार्य

हादसे के बाद ट्रक के हाईवे पर पलटने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और यातायात बहाल करने का प्रयास किया। ट्रक पलटा हुआ होने के कारण उसे हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।

पुलिस जांच जारी

कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हादसा तेज गति के कारण हुआ या चालक की लापरवाही के चलते। पुलिस दोनों वाहनों के चालकों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल रहा।

सड़क दुर्घटना के बाद की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें