फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: चलती बस में रोडवेज चालक को आया अटैक, अचानक ब्रेक लगाकर बचाई यात्रियों की जान; अस्पताल में मृत घोषित

Sat, 06 Dec 2025 09:37 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: चलती रोडवेज बस में चालक हरकेश मीणा को अटैक आने से मौत हो गई। उन्होंने सूझबूझ दिखाकर बस रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है।
 
विज्ञापन
चलती बस में आया चालक को अटैक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के बैजूपाड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां हिंगोटा से जयपुर जा रही रोडवेज बस के चालक को चलती बस में अचानक अटैक आ गया। बस चालक हरकेश मीणा (45) की मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

विज्ञापन

 
समय रहते बस रोककर बचाई यात्रियों की जान
ग्रामीणों के अनुसार, चालक ने तबीयत खराब होते ही तत्काल बस के ब्रेक लगाकर उसे रोक दिया। उस समय बस घनी आबादी वाले इलाके से गुजर रही थी। यदि चालक ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो बस अनियंत्रित होकर बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के समय बस में केवल दो यात्री सवार थे।
 
घटना के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया
चालक के भाई भरतलाल मीणा द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे बस हिंगोटा से जयपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब पांच किलोमीटर बाद काई की चौराहे पर हरकेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे सीट पर ही अचेत हो गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बोलेरो से सीएचसी बैजूपाड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
सूचना पर बैजूपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को बांदीकुई उपजिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर सुशील गुर्जर ने बताया कि वास्तविक कारण एफएसएल रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा, हालांकि प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की संभावना है। हेड कॉन्स्टेबल गोवर्धन लाल ने भी डॉक्टरों की इस आशंका की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें- Crime: सास के टुकड़े कर की हत्या, चांदी के लिए काटे पैर; नाती को भी उतारा मौत के घाट; इस वजह से नाराज था दामाद
विज्ञापन

 
20 वर्ष से कर रहे थे सेवा, परिवार में छाया मातम
हरकेश मीणा पिछले 20 वर्षों से रोडवेज में चालक के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी, 16 वर्षीय बेटी और 12 व 14 वर्ष के दो बेटे हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में शोक व्याप्त है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें