फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौसा: 10वीं के छात्र ने रची अपहरण की झूठी कहानी, बाजार बंद कर धरने पर बैठे व्यापारी

Sat, 17 Oct 2026 06:55 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान के दौसा जिले में अपहरण की कोशिश की एक खबर से सोमवार को पूरे कस्बे में तनाव फैल गया। रामगढ़ पचवारा में 10वीं के छात्र ने थार गाड़ी में सवार लोगों पर अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया। खबर फैलते ही व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। 
 
विज्ञापन
दौसा में धरना देते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा कस्बे में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 10वीं के एक छात्र के अपहरण की कोशिश की सूचना फैली। लालसोट डीएसपी सत्यनारायण यादव के अनुसार, सुबह पुलिस को एक नाबालिग छात्र के अपहरण की कोशिश की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को छात्र ने बताया कि स्कूल जाते समय थार गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने उसे अगवा करने की कोशिश की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बंद कराया बाजार, धरने पर बैठे
छात्र के अपहरण की बात सामने आने के बाद कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापार मंडल ने बाजार बंद करने का आह्वान कर दिया। देखते ही देखते दुकानें बंद हो गईं और व्यापारी धरने पर बैठ गए। घटना को लेकर कस्बे में गहमा-गहमी और तनाव का माहौल बन गया।

सीसीटीवी फुटेज में नहीं दिखा छात्र
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्र को साथ लेकर घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। पूछताछ के दौरान छात्र के बयानों में विरोधाभास सामने आए, जिससे पुलिस को उसकी कहानी पर संदेह हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में किसी भी फुटेज में छात्र बताए गए घटनास्थल पर नजर नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने शिक्षकों की मौजूदगी में छात्र से एकांत में समझाइश करते हुए पूछताछ की।

पांच दिन से स्कूल नहीं गया था छात्र
पुलिस की पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से स्कूल नहीं गया था। उसका होमवर्क भी अधूरा था। शिक्षकों ने उसे पिता को साथ लेकर स्कूल आने के लिए कहा था। इसी बात से डरकर उसने स्कूल जाने से बचने के लिए अपहरण की झूठी कहानी बना दी।
छात्र के इस खुलासे के बाद अपहरण की कोशिश की खबर की सच्चाई सामने आ गई। जिस घटना को लेकर कस्बे में तनाव पैदा हो गया था, वह छात्र की मनगढ़ंत कहानी निकली।

पुलिस की समझाइश के बाद खुला बाजार
मामले की वास्तविकता सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने धरने पर बैठे व्यापारियों को जांच के बारे में जानकारी दी और समझाइश की। इसके बाद व्यापारियों ने धरना खत्म कर दिया और बाजार दोबारा खुल गया।

डीएसपी ने अफवाहों से बचने की अपील की
डीएसपी सत्यनारायण यादव ने कहा कि कई बार बच्चे डर के कारण ऐसी मनगढ़ंत कहानियां बना लेते हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि किसी भी सूचना पर प्रतिक्रिया देने से पहले तथ्यों की जांच करना जरूरी है। इस मामले में भी पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज से स्थिति स्पष्ट हुई, जिसके बाद कस्बे में सामान्य स्थिति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें