फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बेटी ने प्रेम विवाह किया तो थाने पहुंचा पिता, कहा- घर से 11 लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने चुराए 

Sat, 23 Apr 2022 07:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी ने कुछ दिन पहले बेटी के लापता होने का केस दर्ज कराया था। पुलिस जांच में पता चला कि बेटी ने प्रेम विवाह कर लिया है। इसके बाद पिता ने बेटी पर चोरी करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में बेटी के प्रेम विवाह करने से पिता इतना नाराज हुआ कि वह थाने पहुंच गया। उसने अपनी बेटी के खिलाफ घर में चोरी करने का केस दर्ज कराया है।  इससे पहले पिता ने बेटी के लापता होने प्राथमिकी श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। बाद में बेटी के प्रेम विवाह करने की जानकारी मिलने पर पिता ने उस पर चोरी का आरोप लगा दिया। पिता ने पुलिस से कहा कि बेटी साढ़े ग्यारह लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने लेकर घर से चली गई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


थाना अधिकारी वेदपाल ने बताया कि जालबसर निवासी गोरधन जाट ने कुछ दिन पहले एक बेटी के लापता होने का केस दर्ज कराया था। पुलिस जांच में पता चला कि बेटी ने लूणकरनसर के कालू कस्बे में प्रेम विवाह कर लिया है। एसडीएम के सामने पेश होकर उसने प्रेमी से शादी करने की बात कबूल की है। 

इसके बाद लड़की के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है कि उसकी बेटी जेठी घर से साढ़े ग्यारह लाख रुपए और नौ-दस भरी सोने के आभूषण लेकर दीनदयाल जाट के साथ चली गई है। मामले में जगमाल नामक एक युवक को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें