राजस्थान के डूगरपुर जिले में एक युवक ने अपने मंगेतर पर किसी अन्य युवक से फोन पर बात करने का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर मार डाला। इस दौरान बीछीवाड़ा पुलिस ने युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
मामले के अनुसार गुजरात निवासी शामलाजी निवासी हरीश की सगाई बीछीवाड़ा स्थित पंथाल रेडफला निवासी 17 वर्षीय निशा से हुई थी। हरीश इन दिनों निशा के घर में ठहरा हुआ था। उसने शुक्रवार देर रात निशा पर फोन से किसी युवक से बात करने के आरोप लगाए।
कहासुनी बढ़ने के बाद हरीश ने निशा को पीट-पीटकर बेहाल कर दिया। बीच-बचाव में आई निशा की मां की भी पिटाई कर दी। कुछ देर बाद निशा की मौत हो गई। पुलिस ने युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।