फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा की महक ने रचा इतिहास: 23 साल की हुई देश की सबसे उम्रदराज बाघिन; औसत उम्र से 7 साल ज्यादा

Fri, 28 Aug 2026 09:26 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा के आभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की बाघिन महक 23 साल की हो गई है। वन विभाग के अनुसार, सामान्यतः बाघों की औसत आयु 16 से 18 वर्ष होती है, लेकिन महक 23 वर्ष की उम्र तक स्वस्थ है। विभाग ने उसे देश में सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने वाली बाघिन बताया है।
 
विज्ञापन
23 साल की हुई देश की सबसे उम्रदराज बाघिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की पहचान बन चुकी बाघिन महक शुक्रवार को 23 साल की हो गई। इसके साथ ही महक ने देश में सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने वाली बाघिन के तौर पर एक रिकॉर्ड कायम किया है। आमतौर पर बाघों की औसत आयु करीब 16 से 18 साल मानी जाती है, लेकिन महक इस उम्र से करीब पांच से सात साल अधिक जी चुकी है।
विज्ञापन


23 साल की उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ
वन विभाग के अनुसार, 23 साल की उम्र में भी महक स्वस्थ है और पार्क में सामान्य रूप से विचरण कर रही है। सहायक वन संरक्षक पंकज कुमार मीणा ने बताया कि कुछ समय पहले मौसम में बदलाव के कारण महक की तबीयत प्रभावित हुई थी। इसके चलते उसके खान-पान में भी आवश्यक बदलाव किए गए थे। फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ है। उसकी नियमित निगरानी की जाती है और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकों की टीम उसका उपचार करती है।

2004 में जयपुर में हुआ था जन्म
महक का जन्म 28 अगस्त 2004 को जयपुर में हुआ था। करीब 19 साल बाद वर्ष 2023 में उसे कोटा के आभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क लाया गया। यहां उसे बाघ नाहर के साथ रिलीज किया गया था। तब से महक पार्क में पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन


औसत उम्र से 5 से 7 साल ज्यादा
वन विभाग के मुताबिक, बाघों की सामान्य जीवन प्रत्याशा 16 से 18 साल के आसपास होती है। ऐसे में 23 वर्ष की उम्र तक पहुंचना अपने आप में असाधारण है। महक ने सामान्य औसत आयु से करीब 5 से 7 साल अधिक जीवन जीकर उम्र का नया रिकॉर्ड बनाया है।

स्वास्थ्य पर लगातार रखी जा रही नजर
अधिक उम्र के बावजूद महक की गतिविधियों पर वन विभाग लगातार नजर रख रहा है। उसके स्वास्थ्य, खान-पान और व्यवहार की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि उसे उम्र के इस पड़ाव पर किसी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: जयपुर में दर्दनाक हादसा: बारिश के पानी से भरे निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में डूबे दो मासूम भाई-बहन
विज्ञापन


देश की सबसे उम्रदराज बाघिन होने का दावा
वन विभाग का दावा है कि देश में अब तक 23 वर्ष की उम्र तक जीवित रहने वाली महक पहली बाघिन है। उसके 23वें जन्मदिन पर पार्क प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों ने भी उसकी लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य को उपलब्धि के तौर पर देखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें