फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से जयपुर पहुंची महिला की स्टेशन पर मौत, 90 यात्री क्वारंटीन

Sat, 06 Jun 2020 01:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

मुंबई से ट्रेन से जयपुर पहुंची एक बुजुर्ग महिला की रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई। जांच में उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद उनके साथ डिब्बे में यात्रा करने वाले लगभग 90 यात्रियों को पृथक-वास में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 65 साल की महिला मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यहां पहुंची थीं। वह स्टेशन पर उतरते ही बेहोश हो गईं। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल भेजा गया, जहां जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि महिला के साथ डिब्बे में 91 यात्री थे। बाद में उन सभी यात्रियों को तत्काल पृथक-वास में भेज दिया गया। जयपुर के जिलाधिकारी जोगाराम के अनुसार रेल अधिकारियों से कहा गया कि उक्त महिला के साथ यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को पृथक-वास में भेजा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला के पास कोई फोन या पहचान पत्र नहीं मिला है इसलिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने इस बात की जांच के आदेश दिए हैं कि मुंबई रेलवे स्टेशन पर उनकी जांच हुई थी या नहीं। राजस्थान में 44 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमितों की कुल संख्या 10,128 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें