फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस के 96 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या 796 हुई

Sun, 12 Apr 2020 03:37 PM IST
आसिम खान पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 96 और मामले सामने आए हैं। इससे राज्य में ऐसे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर रविवार सुबह 796 हो गई। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से नौ लोगो की मौत हो चुकी है। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार इनमें से ज्यादातर मौतें अन्य कई गंभीर बीमारियों के कारण हुईं।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सामने आए नए मामलों में 35 जयपुर में, 11 टौंक में, सात कोटा में, पांच नागौर में, आठ जोधपुर में, एक जैसलमेर में, आठ बीकानेर में, एक चूरू में, 15 बांसवाड़ा में, दो हनुमानगढ़ में, ईरान से जोधपुर लाए गए लोगों में से दो में और सीकर में एक मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इटली के नागरिकों के साथ-साथ 52 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। जयपुर में अब तक सबसे ज्यादा 336 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजस्थान में ईरान से लाए गए 1,107 लोगों सहित 28,505 लोगों के नमूने लिए गए और 796 लोग संक्रमित पाए गए जबकि 25,150 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। वहीं 2,559 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

राज्य के 33 जिलो में से 25 जिलों में कोरोना वायरस के 742 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन जारी है और राज्य के 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू है। संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए बड़े स्तर पर सर्वे और स्क्रीनिंग का कार्य जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें