फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस सर्कस, राहुल उसके एमडी, उनके करीबी जोकर'

Sun, 01 Jun 2014 08:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की ऐतिहासिक हार के बाद पार्टी के नेता आलाकमान पर तीर बरसाने से नहीं चूक रहे। कर्नाटक के नेता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जोकर कहा था, लेकिन राजस्थान के विधायक भंवरलाल शर्मा एक कदम और आगे बढ़ गए।
विज्ञापन


भंवरलाल ने कहा है कि कांग्रेसी सर्कस के एमडी हैं राहुल गांधी और उनके नजदीकी सलाहकार बने हुए नेता जोकर हैं।

वे यहीं तक नहीं रुके, उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता कहते हैं राहुल जी को लाओ, प्रियंका जी को लाओ, क्या इनके अलावा पार्टी में और कोई नेता नहीं है। वे बोले पार्टी में इन दोनों से कई बड़े नेता हैं।

हरियाणा और अन्य राज्यों में भी हारेगी कांग्रेस?

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को राजस्थान से एक भी सीट नहीं मिलने पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से बुलाई गई दो दिवसीय फीडबैक बैठक शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक में सरदारशहर सीट से विधायक भंवरलाल ने कहा कि पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था ही नहीं है।

कांग्रेस आलाकमान वास्तविकता से दूर हो चुकी है। पार्टी को अपना नेता चुनने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे उन नेताओं में से नहीं हैं, जो मुंह छिपाकर बोलते हैं।

उन्होंने कहा कि वे जो बोलते हैं, हमेशा डंके की चोट पर ही बोलते हैं। शर्मा ने कहा कि आला नेताओं की जिद के चलते कांग्रेस को आंध्र प्रदेश और असम में भी हार का सामना करना पड़ा। इसी जिद के चलते हरियाणा और अन्य राज्यों में भी हारेंगे।
विज्ञापन

'गहलोत, सीपी भी हार के लिए जिम्मेदार'

शर्मा ने लोकसभा चुनावों से पहले भी कांग्रेस आलाकमान और राहुल गांधी पर हमला बोला था। और अब गहलोत, सीपी को भी हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी गुरूदास कामत तथा प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसी नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गलत नीतियों को, तो किसी ने राष्ट्रीय महासचिव सी.पी. जोशी को राजस्थान में बुरी हार का जिम्मेदार ठहराया।

भंवरलाल ने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी के सी.पी. जोशी जैसे सलाहकार खुद डूबे हुए हैं और पार्टी को भी डुबोने में लगे हुए हैं। हाल के लिए ऐसे नेता ही जिम्मेदार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें