राजस्थान में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस ऐसी पहली सरकार है जिसके कार्यकाल में सांप्रदायिक तनाव और सांप्रदायिक घटनाएं बहुत बढ़ी हैं।
श्रीमती राजे झालावाड़ जिले के सुनेल गांव में आयोजित सुराज संकल्प यात्रा के दौरान सभा को संबोधित कर रही थी।
श्रीमती राजे का यह भी कहना है कि अपनी सरकार फिर से बनाने के लिए इस सरकार ने सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ा है लेकिन उनको यकीं है कि जनता इस बार ऐसा नहीं होने देगी।
राजे ने कहा कि गहलोत सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में 21 बार सांप्रदायिक दंगे और 83 बार सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं घटी।
उन्होंने कहा कि अप्रैल में सांप्रदायिक तनाव की चार घटनाएं हुईं और इस महीने दो बार कर्फ्यू लगा लेकिन भाजपा सरकार में सभी जाति, धर्म और समुदायों के बीच समन्वय था।
रैली को अन्य भाजपा नेताओं सहित विधानसभा के विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने भी संबोधित किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस सरकार की काफी आलोचना की।