फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राहत खत्म, कल से फिर शुरू होगा शीतलहर का सिलसिला, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Fri, 13 Jan 2023 12:12 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

ठंड में थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर शीतलहर लोगों को परेशान करने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी से ठंड का सिलसिला फिर से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
कल से बढ़ेगी ठंड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहत खत्म, शीतलहर एक बार फिर लोगों को सताने वाली है। पहाड़ों की बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार बफीर्ली हवा चलने के साथ घना कोहरा छाएगा और तापमान में भी जबर्दस्त गिरावट आएगी। छह जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 14 जनवरी से उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगेगा। इससे तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही तक तेज शीतलहर का दौर शुरू होगा। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से गलन का दौर शुरू होगा, जिसका असर मैदानी इलाकों में दिखाई देगा। कई इलाकों में इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी। वहीं, कहीं-कहीं तापमान जमाव बिंदु तक जा सकता है।

ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
गुरुवार को गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर एरिया में कल दिन में घना कोहरा छाया। यहां दिन का तापमान दस डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जैसलमेर में तापमान गिरकर 17.4 पर पहुंच गया। गंगानगर में 13.5 पर आ गया। बीकानेर में भी 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर ने चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर और नागौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह गंगानगर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां भी शीतलहर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें