फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: पांच हजार का इनामी बदमाश दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार, एक साल से चल रहा था फरार

Wed, 26 Feb 2025 04:29 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले तस्करों पर कार्रवाई के लिए पारसोली थानाधिकारी प्रेमसिंह के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
ईनामी बदमाश दो किलो अफीम के साथ हुआ गिरफ्तार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाने के एक वर्ष पुराने मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को पारसोली थाना पुलिस ने अफीम तस्करी में गिरफ्तार किया है। आरोपी को बाइक पर 2 किलो 132 ग्राम अवैध अफीम की तस्करी करते हुए पकड़ा गया। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पारसोली थानाधिकारी प्रेमसिंह के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी।

गश्त के दौरान महेसरा से झरिया महादेव वन क्षेत्र के कच्चे रास्ते पर झरिया महादेव के पास नाकाबंदी शुरू की गई। तभी बाइक पर सवार एक व्यक्ति पीठ पर बैग लटकाए हुए झरिया महादेव की तरफ से आया। उसे रोककर बैग की तलाशी ली गई तो एक प्लास्टिक की थैली में कुल 2 किलो 132 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने उक्त अवैध अफीम व बाइक जब्त कर आरोपी देवराज सिंह पुत्र मोड़ सिंह राठौड़ निवासी कुलाटिया नई, थाना बेगूं को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि देवराज सिंह पुलिस थाना बेगूं में तस्करी के एक मामले में वांछित था। इस पर पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें