फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: होटल में युवक की हत्या में प्रयुक्त हथियार का सप्लायर गिरफ्तार, बजरी विवाद में किए थे फायर

Tue, 22 Jul 2025 01:54 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

चित्तौड़गढ़ के फोरलेन स्थित होटल पर बजरी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में युवक अजयराज सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने हरियाणा निवासी कुलदीप उर्फ ठाकुर को गिरफ्तार किया है, जो हत्या में प्रयुक्त पिस्टल सप्लाई करने वाला था। अब तक 12 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी ईश्वरसिंह व भैरू झूंपड़ा की तलाश जारी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कोतवाली थाना इलाके में उदयपुर-कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित होटल पर गत एक जून को बजरी विवाद में हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बजरी विवाद में फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी थी। इस हत्या में प्रयुक्त पिस्टल मय जिन्दा कारतूस सप्लाई करने वाले आरोपी हरियाणा के कुलदीप उर्फ ठाकुर को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। वहीं मुख्य आरोपित अब भी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत एक जून की रात को अजयराज सिंह नामक युवक पर होटल में खाना खाते समय आरोपियों ने घेर कर उस पर फायरिंग की। अजयराज सिंह के सीने में एक गोली लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। आरोपियों ने होटल पर खड़ी दो कारों में भी आग लगा दी थी। मामले को लेकर एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन में व डीएसपी चित्तौड़गढ़ विनय चौधरी के नेतृत्व में जिले के थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ, सदर चित्तौड़गढ़, राशमी, गंगरार, विजयपुर, भदेसर एवं प्रभारी साईबर सेल चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में विभिन्न टीमो का गठन किया था।

ये भी पढ़ें- सिरोही के अनूठे मंदिर, शिव के अंगूठे की पूजा तो कहीं मां करती हैं रुद्राभिषेक, जानें इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के मामले में पुलिस पहले कुल 11 आरोपियों हर्षवर्धनसिंह राजपूत, मनोज चौधरी, बद्री जाट, सुरेन्द्र सिंह उर्फ शेरु राजपूत, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, सखी मोहम्मद उर्फ सलीम, कुलदीपसिंह राणावत, किशनलाल जाट, विक्रमसिंह राजपुत, कमल सिंह राजपुत, भवानी सिंह उर्फ बंटी राजपुत को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में अजयराजसिंह की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल मय तीन जिन्दा कारतूस पूर्व में गिरफ्तार आरोपित हर्षवर्धन सिंह राजपूत से बरामद किए थे। इसे यह हथियार हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिला हाल जयपुर के बिंदायका थानांतर्गत रामसर धानक्या निवासी कुलदीप उर्फ ठाकुर पुत्र पृथ्वीसिंह राजपूत को नामजद क्या था। इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित कुलदीप उर्फ ठाकुर से अनुसंधान किया जा रहा है। प्रकरण में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम सरगर्मी से तलाश कर रही है। बजरी विवाद में हुई इस हत्या के मामले में मुख्य आरोपित ईश्वरसिंह डेट व भैरू झूंपड़ा की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें