फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ MP जोशी ने वित्त राज्य मंत्री से की मुलाकात, मार्बल-ग्रेनाइट पर GST घटाने की मांग

Tue, 02 Sep 2025 10:41 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

Chittorgarh News: सांसद जोशी ने वित्त राज्य मंत्री को अवगत कराया कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा मार्बल और ग्रेनाइट उत्पादक व विनिर्माण केंद्र है। यहां लाखों परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस उद्योग से जुड़े हैं और इन्हीं पर उनकी आजीविका निर्भर है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री से की भेंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से मुलाकात कर राजस्थान के मार्बल एवं ग्रेनाइट उद्योग की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने कहा कि इस उद्योग से जुड़े लाखों परिवार आज कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और मौजूदा कर व्यवस्था उनके लिए भारी साबित हो रही है। उन्होंने वित्त राज्य मंत्री से आग्रह किया कि मार्बल और ग्रेनाइट पर जीएसटी की दर घटाकर 5 प्रतिशत की जाए।

विज्ञापन

 
‘देश का सबसे बड़ा उत्पादक है राजस्थान’
सांसद जोशी ने वित्त राज्य मंत्री को अवगत कराया कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा मार्बल और ग्रेनाइट उत्पादक व विनिर्माण केंद्र है। यहां लाखों परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस उद्योग से जुड़े हैं और इन्हीं पर उनकी आजीविका निर्भर है। जोशी ने कहा कि वर्तमान में इन उत्पादों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू है, जबकि जीएसटी लागू होने से पहले वैट प्रणाली के अंतर्गत यह दर केवल 5 प्रतिशत थी।
 
‘अब विलासिता नहीं, आम जीवन की आवश्यकता’
जोशी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज मार्बल और ग्रेनाइट विलासिता की वस्तु नहीं रह गई है। भवन निर्माण में इनका व्यापक रूप से उपयोग होता है और ये आमजन की आवश्यकताओं का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह उद्योग मुख्य रूप से लघु एवं छोटे उद्यमियों के हाथों में है, जिनके लिए एक साथ तकनीकी उन्नयन और कर बोझ संभालना संभव नहीं है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Rajasthan News: 80 लाख तक का सोना पहनकर मेले में आईं महिलाएं, 363 शहीदों को किया याद, जानें बलिदान की कहानी
विज्ञापन

 
‘वोकल फॉर लोकल के अनुरूप है मांग’
सांसद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वोकल फॉर लोकल नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि मार्बल एवं ग्रेनाइट उद्योग को प्रोत्साहन देना इसी दिशा में एक ठोस कदम होगा। उन्होंने कहा कि यदि जीएसटी दर घटाई जाती है तो यह उद्योग को संजीवनी देने का काम करेगी और लाखों परिवारों को राहत मिलेगी।
 
मंत्री ने आश्वासन दिया
सांसद जोशी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग जगत और छोटे उद्यमियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनके लिए उचित निर्णय लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: खाद्य मंत्री के गृह जिले में नकली घी फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; केमिकल और मशीनें बरामद

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें